जन सुराज पार्टी को गांव गांव तक पहुंचाना ही हमारा पहला लक्ष्य: अशोक सिन्हा - City Channel

Breaking

Thursday, March 6, 2025

जन सुराज पार्टी को गांव गांव तक पहुंचाना ही हमारा पहला लक्ष्य: अशोक सिन्हा

जन सुराज पार्टी का विस्तार अभियान गांव-गांव तक पहुँचा, जमुई में हुई बड़ी बैठक


🔹जन सुराज पार्टी को गांव गांव तक पहुंचाना ही हमारा पहला लक्ष्य: अशोक सिन्हा

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई, 06 मार्च 2025 : जन सुराज पार्टी का 2 मार्च से आरंभ हुआ विस्तार अभियान अब तेजी से शहर से लेकर गांवों तक अपनी पकड़ बना रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद जमुई के वार्ड नंबर 6 स्थित बिहारी गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं जन सुराज विचार मंच के जिला अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने विस्तार अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन को गति देने के लिए यह अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है

गांव-गांव में हो रहे संवाद कार्यक्रम

अशोक सिन्हा ने कहा कि जन सुराज पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जिले के सभी पंचायतों और गांवों में जन संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के तहत हर दिन दर्जनों गांवों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिससे न केवल पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है, बल्कि जन सुराज विचारधारा को आम जनता तक पहुँचाने में मदद मिल रही है।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जन सुराज पार्टी समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जातियों और अन्य वंचित वर्गों तक अपनी विचारधारा को पहुँचा रही है

महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान

जन सुराज विचार मंच, जमुई सदर की प्रमुख गुड़िया कुमारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच संवाद स्थापित कर बिहार में एक बेहतर वैकल्पिक राजनीति की नींव रखना है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत जिले के सभी 10 प्रखंडों में प्रतिदिन कम से कम तीन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

बैठकों में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जा रही है और समाधान के लिए जन सुराज की विचारधारा पर मंथन किया जा रहा है। इससे राजनीतिक जागरूकता को बल मिलेगा और बिहार में एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत होगी

जन सुराज की बढ़ती लोकप्रियता

गुड़िया कुमारी ने कहा कि इस ऐतिहासिक अभियान के माध्यम से राज्य को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज जमुई जिले के कई प्रखंडों में जन सुराज संवाद आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

बैठक की अध्यक्षता अशोक सिन्हा ने की, जबकि नकुल शर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए। नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर आम लोगों को जन सुराज की नीतियों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी

जन सुराज पार्टी का यह अभियान बिहार में एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत करने और जनता को एक मजबूत एवं स्वच्छ राजनीतिक विकल्प देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages