समाजसेवी अवध प्रसाद सिंह का अंतिम दाह संस्कार सम्पन्न - City Channel

Breaking

Friday, March 28, 2025

समाजसेवी अवध प्रसाद सिंह का अंतिम दाह संस्कार सम्पन्न

समाजसेवी अवध प्रसाद सिंह का अंतिम दाह संस्कार सम्पन्न


सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई: जमुई नगर परिषद अंतर्गत महिसौरी निवासी समाजसेवी अवध प्रसाद सिंह का अंतिम दाह संस्कार आज दिनांक 28 मार्च 2025 को त्रिपुरारि सिंह घाट पर सम्पन्न हो गया। अंतिम संस्कार में जमुई के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, परिजन एवं शुभचिंतक शामिल हुए। वे लगभग 85 वर्ष के थे और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अवध प्रसाद सिंह का निधन 27 मार्च 2025 (गुरुवार) की देर रात उनके जमुई स्थित आवास पर हुआ। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है। लोग उन्हें एक नेकदिल समाजसेवी के रूप में याद कर रहे हैं, जो सदैव जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के अनुज थे

अवध प्रसाद सिंह बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय त्रिपुरारि सिंह के अनुज थे। जमुई में स्थित त्रिपुरारि सिंह घाट का नाम उनके बड़े भाई के नाम पर ही रखा गया है।

अवध प्रसाद सिंह की अंतिम यात्रा 28 मार्च को सुबह 8 बजे उनके महिसौरी, बाबू टोला स्थित आवास से निकली। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल हुए।

उनके निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने उनके व्यक्तित्व और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि जमुई ने एक महान समाजसेवी खो दिया है।

No comments:

Post a Comment

Pages