नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन जदयू कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया - City Channel

Breaking

Saturday, March 1, 2025

नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन जदयू कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया

नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन जदयू कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया


सिटी संवाददाता : अभिषेक सिन्हा

जमुई : शनिवार को जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।

मुख्यमंत्री की उपलब्धियों की सराहना

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि बिहार में चौतरफा विकास हुआ है, और यह केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2025 के विधानसभा चुनावों के बाद नीतीश कुमार पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे और बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष भोला खान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनू रावत, युवा जिला महासचिव रोशन शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रिंस कुमार, अदित्य कुमार, पंकज कुमार, गुड्डू रावत, चंदन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके विकास कार्यों की सराहना की और बिहार को आगे ले जाने में उनके योगदान को याद किया। साथ ही, सभी ने 2025 के चुनाव में जदयू को फिर से सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages