जमुई टाउन में 11 थाना प्रभारियों का तबादला, अपराध नियंत्रण पर होगा जोर - City Channel

Breaking

Wednesday, March 26, 2025

जमुई टाउन में 11 थाना प्रभारियों का तबादला, अपराध नियंत्रण पर होगा जोर

जमुई टाउन में 11 थाना प्रभारियों का तबादला, अपराध नियंत्रण पर होगा जोर


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार 

जमुई, 26 मार्च 2025 : पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी मदन कुमार आनंद द्वारा मंगलवार देर शाम एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इस आदेश के तहत जमुई टाउन समेत कुल 11 थाना अध्यक्षों का तबादला किया गया है। इस बदलाव को कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तबादले की सूची के अनुसार, जमुई टाउन थाना अध्यक्ष अरुण कुमार को झाझा अंचल निरीक्षक बनाया गया है, जबकि खैरा थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को जमुई थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिकंदरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार को खैरा थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही, मोहनपुर थाना में तैनात एसआई धर्मेंद्र कुमार अब सोनो थाना के प्रभारी होंगे। चकाई के एसआई लाल बहादुर सिंह को सिकंदरा थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह को गिद्धौर थाना प्रभारी का पद सौंपा गया है। विशाल कुमार सिंह को अब चरका पत्थर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

साइबर थाना के एसआई ओम प्रकाश दुबे को मोहनपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। झाझा के एसआई कुंज बिहारी को चिहरा थाना अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। चरका पत्थर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार को अब गरही थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, खैरा थाना के एसआई अर्जुन रावत को अनुसूचित जाति जनजाति थाना प्रभारी बनाया गया है।

नवनियुक्त चिहरा थाना अध्यक्ष कुंज बिहारी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी पर रोक और बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई रहेगी।

एसपी मदन कुमार आनंद ने सभी नए पदस्थापित थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे पुलिस प्रशासन और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगा।

जम्मू में हुए इस फेरबदल को स्थानीय स्तर पर भी सकारात्मक दृष्टि से देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इससे अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages