झाझा मानव सेवा संघ ने गरीबों के बीच बांटा भोजन
सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव
झाझा/जमुई : झाझा रेलवे स्टेशन स्थित टोटो स्टैंड पर झाझा मानव सेवा संघ की ओर से हर शनिवार की भांति इस शनिवार को भी गरीबों के बीच पका हुआ भोजन वितरित किया गया। इस बार खिचड़ी और अचार की व्यवस्था की गई, जिसे जरूरतमंदों ने सहर्ष स्वीकार किया।
इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से समाजसेवी घनश्याम गुप्ता, पूर्व कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, अशोक रावत (पूर्व रेल चालक), प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, भीम यादव, प्रशांत साव, रामविलास पासवान, महेश मरांडी, तपन रंगीला, सुबोध शर्मा, सुरेश यादव, राजेंद्र यादव, जैकी केसरी, निरंजन सिन्हा, बिशु उस्ताद, मनोज यादव (चरगरा), और रविंद्र सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज की भोजन सामग्री का संपूर्ण प्रबंध स्वर्गीय ललिता देवी की स्मृति में अशोक रावत (पूर्व रेल चालक, पिपराडीह, झाझा) के सहयोग से किया गया।
साथ ही, जाने-माने समाजसेवी सरवन सुल्तानिया के स्वर्गीय पिताजी की 12वीं पुण्यतिथि पर पूड़ी, सब्जी, बुंदिया, और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के लोगों ने संघ की पहल की सराहना की और सहयोग की भावना की प्रशंसा की।
No comments:
Post a Comment