अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रथम वर्ग प्रशिक्षण हेतु विक्रमगंज रोहतास के लिए हुए रवाना
झाझा/जमुई : बृहस्पतिवार को झाझा नगर इकाई से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत एसएफडी सहसंयोजक सूरज बरनवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ग प्रशिक्षण हेतु डिजाइन पब्लिक स्कूल विक्रमगंज रोहतास रवाना हुए।
मौके पर अभाविप नगर मंत्री हरिनंदन प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना कल से ही देशव्यापी कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रही है, संघ एक परिवार है कार्यकर्ता इस परिवार से जुड़कर व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए कार्य करता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इतिहास गौरवशाली रहा है विश्व के सबसे बड़ा हिंदू संगठन के कार्यकर्ता होना अपने आप में गर्व की बात है। यह संगठन देश जोड़ने की बात करता है। संघ के कार सेवको ने श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर काफी आंदोलन किया तथा उसके लिए सैकड़ों बलिदानियों ने अपना जान भी न्योछावर किया।
मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश भारती ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हम हिंदुओं का मूल है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू संगठन के रूप में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दसकों से कार्य करते आ रही है। वर्तमान समय में संघ के द्वारा जिला रोहतास में प्रथम वर्ग होने जा रहा है जिसमें झाझा से सूरज बरनवाल भाग लेने जा रहे हैं।
यह हम सबों के लिए गौरव का क्षण है। सबसे पहले स्वयंसेवक प्राथमिक वर्ग करते हैं जो एक सप्ताह का होता है, दूसरे चरण में स्वयंसेवक प्रथम वर्ग करते हैं जो 15 दिनों का होता है, प्रशिक्षित होने के बाद कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा प्राप्त करता है तथा राष्ट्र की सेवा में कार्य करते हैं।
No comments:
Post a Comment