जन्म प्रमाणपत्र बनाने अवैध राशि लेने की शिकायत, ग्रामीणो ने किया डीएम से - City Channel

Breaking

Monday, June 3, 2024

जन्म प्रमाणपत्र बनाने अवैध राशि लेने की शिकायत, ग्रामीणो ने किया डीएम से

जन्म प्रमाणपत्र बनाने अवैध राशि लेने की शिकायत, ग्रामीणो ने किया डीएम से

अलीगंज/जमुई : इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड कार्यालय मे इन दिनो जन्म प्रमाणपत्र बनाने मे अवैध वसुली करने की शिकायत ग्रामीणो ने जमुई जिलाधिकारी से किया है।

 ग्रामीण विकास कुमार, प्रह्लाद कुमार, भोलानाथ यादव, सुरेश यादव, गोरेलाल यादव, मनोज यादव, राजकुमार पासवान, जगदीश प्रसाद माझी, सरिता देवी, सवीना खातून, मो फारूक अब्दुल्ला, मो कलीम, सबिता देवी, महादेव साह, उपेन्द्र सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, मुकेश कुमार, विक्रम कुमार, सुनीता देवी, धर्मेन्द्र कुशवाहा सहित कई ग्रामीणो ने बताया कि बिना सुविधा शुल्क लिये प्रखङ कार्यालय मे जन्म व मृत्यु प्रमाण बनाया जाता है। 

सारे कागजात के बावजूद महीनो दिनो तक येन केन प्रकारेण परेशान किया है। ग्रामीणो ने बताया कि अलीगंज प्रखंड कार्यालय स्थित जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र केन्द्र पर दलाल व बिचौलिए हावी है। केन्द्र पर पदस्थापित कर्मी येन केन आवेदन लेने के बाद परेशान कर महीनो दिन घुमाया जाता है। और वही दलाल बिचौलिए के माध्यम से हजार रूपये से लेकर दो हजार तक वसुली किया जा रहा है। 

ग्रामीणो ने बताया कार्यालय मे दलाल बिचौलिए हावी जो सभी कागजात रहने के बाद भी प्रमाणपत्र देने पर एक सौ से पांच सौ तक वसुली करने बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाता है। साथ ही कभी समय से कार्यालय नही खुलती है।जब मन हुआ तब खुला और कोई समय सीमा नही है।

 अवैध वसुली की शिकायत आवेदको ने बीडीओ से भी किया है।अवैध वसुली की शिकायत प्रखंड क्षेत्र मे आमजनो के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है जाचकर न्यायोचित कारवाई किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages