प्रखंड कार्यालय मे हुए खरीफ महा-अभियान सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण के बारे मे ग्रामीणों को नहीं मिली जानकारी, किसानों मनी आक्रोश
🔸 कार्यक्रम के पहले नही किया गया प्रचार-प्रसार।
अलीगंज/जमुई : जहाँ एक ओर सरकार किसानो के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है और किसानो के उत्थान के लिए कई योजना चला रखी है। लेकिन प्रखंड के अधिकारियो व कर्मियो के उदासीन व मनमानी तथा अनदेखी रवैये के कारण सरकार के द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ किसानो को नही मिल रहा है।
बीते 30 मई को इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड किसान भवन मे खरीफ महाअभियान 2024 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था,लेकिन किसानो को जानकारी नही दी गई थी। जिससे किसानो मे आक्रोश पनप रहा है।
किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा, ब्रह्मदेव सिंह, सुरेश यादव, गोरेलाल यादव, मनोज यादव, राजकुमार पासवान, जगदीश मांझी, रंजीत सिंह, शरण सिंह मंटू सिंह, वार्ड सदस्य अशोक यादव, नवल किशोर कुमार, अर्जुन सिंह, कामता सिंह, सुलेखा देवी, सरिता देवी सहित कई किसानो ने बताया कि खरीफ महाअभियान सह प्रशिक्षण की जानकारी किसान सलाहकार के द्वारा गाव-गाव जाकर देनी थी लेकिन कही भी जानकारी नही दिया गया है।
सिर्फ अपने चहेते को सुचना दिया गया है।जबकि सरकार के द्वारा संचालित योजनाओ के जानकारी देने हर पंचायतो मे किसान सलाहकार की नियुक्त किए गए है। लेकिन किसान सलाहकार पंचायतो के बजाय प्रखंड कार्यालय मे ही रहकर अपना दायित्वो का निर्वहन करने मे लगे है। और कोई योजनाओ की लाभ तो दुर जानकारी तक भी नही दिया जाता है।
खरीफ महाअभियान सह प्रशिक्षण मे जानकारी नही मिलने से काफी कम लोग पहूचे थे। वही सूचना नही दिये जाने से किसानो मे आक्रोश पनप रहा है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के किसानो ने अभियान की जानकारी नही दिये जाने की शिकायत डीएम व डीएओ से किया है।
जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश चंद्रा ने बताया किसानो को जानकारी के लिए प्रचार प्रसार करने थी अगर नही किया गया है तो जाचकर कारवाई किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment