कल समाप्त होगा रोहणी नक्षत्र, नही गिरा बिचङा
अलीगंज/जमुई : रोहणी नक्षत्र आठ जुन यानि शनिवार को समाप्त हो रहा है लेकिन किसान के खेतो मे अभी तक धान का बिचङा नही गिरा है।
ऐसा अधिक गर्मी और वर्षा नही होने के कारण हुआ है, जबकि धान का बिचङा खेतों मे ङालने का सबसे अच्छा नक्षत्र रोहणी ही माना जाता है ।प्रखंड के किसान बताते है कि रोहणी नक्षत्र मे खेतों मे ङाले गये धान का बिचङा रोपाई होने पर अधिक उपज होती है और उसमे रोग भी नही लगता है।
इस लिए किसान लोग रोहणी नक्षत्र मे धान का बिचङा ङालना ज्यादा पसंद करते है। लेकिन अभी स्थिति उलट है। किसान सरन सिंह, अर्जुन सिंह, गोरे लाल यादव, मनोज यादव ने कहा कि इस वर्ष रोहणी नक्षत्र मे गर्मी ज्यादा पङ रही है ।जिसके कारण बिचङे का अंकुरण मार खाने की संभावना बनी हुई है।
No comments:
Post a Comment