सुबह से सुहागिनों ने भक्ति भाव व श्रद्धा विश्वास के साथ वट सावित्री का किया पूजा - City Channel

Breaking

Thursday, June 6, 2024

सुबह से सुहागिनों ने भक्ति भाव व श्रद्धा विश्वास के साथ वट सावित्री का किया पूजा

सुबह से सुहागिनों ने भक्ति भाव व श्रद्धा विश्वास के साथ वट सावित्री का किया पूजा

झाझा/जमुई :  गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में सुबह से सुहागिनों ने भक्ति भाव व श्रद्धा विश्वास के साथ वट सावित्री की पूजा अर्चना हर्षोल्लास से की। इस अवसर पर सुहागिनों ने बरगद के पेड़ के पास पति की लंबी आयु की कामना के लिए पूजा-अर्चना की। 

सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर बरगद वृक्ष के समझ पूजा अर्चना की। सुहागिनों ने अक्षय वट की परिक्रमा करते हुए वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर सभी व्रतियों ने पति की लंबी आयु की कामना की। वट सावित्री व्रत के दौरान महिलाओं ने संपूर्ण श्रृंगार कर वट वृक्ष को धागा से लपेटे हुए सात बार वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। 

मौके पर व्रत किए महिला शांति कुमारी ने बताया कि मान्यता यह है कि इस व्रत को करने से महिलाएं आजीवन सुहागन रहती हैं। पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी। यह पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म की महिलाओं का एक महत्वपूर्ण व्रत है।

 इस व्रत को सुहागन स्त्रीयां अपने पति की दीर्घायु के लिए करती हैं। वट वृक्ष को रक्षासूत्र से बांधकर, उस पर फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित किए। महिलाओं ने व्रत भी रखा था। वट सावित्री की कथा महाभारत में वर्णित है। इस कथा के अनुसार, सावित्री ने अपने पति सत्यवान की मृत्यु के बाद यमराज से उनका जीवन वापस मांग लिया था।

No comments:

Post a Comment

Pages