चिराग पासवान को केन्द्रीय मंञी बनाये जाने पर अलीगंज बाजार कार्यकर्ताओ ने किया खुशी का इजहार
अलीगंज/जमुई : लोक जन शक्ति रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को केन्द्रीय मंत्रिमंडल मे खाध प्रसंस्करण उद्योग मंञी बनाये जाने पर अलीगंज बाजार मे मंगलवार को समर्थको एव कार्यकर्ताओ ने लोजपाआर के जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान के नेतृत्व मे एक दुसरे कार्यकर्ताओ को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि लोजपा सुप्रीमो को केन्द्रीय मंञी बनाये जाने पर देश मे चौमुखी विकास की बयार चलेगी। उन्होने कहा कि जैसे उनके पिता स्व रामविलास पासवान ने देश को विकास योजनाओ का लाभ घर -घर पहुंचाया था,उसी प्रकार चिराग पासवान भी देश मे विकास योजनाओ की लकीरे खीच कर गरीबो को उनका वाजिब हक व अधिकार दिलाएंगे।
वहीं भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महासचिव सोनेलाल पासवान ने भी चिराग पासवान को केन्द्रीय मंञी बनाये जाने पर दिल्ली स्थित कार्यालय मे गुलदस्ता भेटकर बधाई व शुभकामनाये दी है।
वहीं अलीगंज बाजार मे नगीना चंद्रवंशी, जितेंद्र पासवान, बखोदी पासवान, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र कुशवाहा, गायक ञिलोकी पासवान, हरि महतो, रामाधीन पासवान, शरण सिंह, अर्जुन सिंह ,मुकेश कुमार चौधरी के अलावे कई लोगों ने खुशी का इजहार किया।
No comments:
Post a Comment