पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की मां का निधन, मुंगेर में होगा अंतिम संस्कार - City Channel

Breaking

Monday, June 10, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की मां का निधन, मुंगेर में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की मां का निधन, मुंगेर में होगा अंतिम संस्कार


🔸पूर्व विधायक शांति देवी ने ली आई.जी.आई. एम.एस. में अंतिम सांस।

जमुई : जमुई के बरहट निवासी पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव और बिहार के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश की मां पूर्व विधायक शांति देवी का निधन सोमवार की सुबह पटना में इलाज दौरान एहो गया।

 उन्होंने पटना के आईजीआईएमएस में अंतिम सांस ली है। उनका आज देर शाम उत्तरवाहिनी गंगा घाट लाल दरवाजा में अंतिम संस्कार होगा। इसके लिए राजद के वरीय नेता भी सम्मलित होंगे।

बताया जाता है कि वे काफी समय से बीमार चल रही थीं। शांति देवी करीब 95 साल की थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही जिलेवासियों में शोक की लहर है। शांति देवी का राजनीतिक जीवन काफी उतार- चढ़ाव से भरा रहा। वह एक बार विधायक रही। 

उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान बरहट प्रखंड प्रमुख के रूप में चुनी गई। इसके बाद शांति देवी राजद के टिकट पर मुंगेर जिले के खड़गपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी थी और वहां से जीत दर्ज की।

उन्होंने परिवार के साथ समाज को सजाने-संवारने में अहम भूमिका निभाई। इनके निधन से राजद, भाजपा ईकाई ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस नेता ई. आईपी गुप्ता, बरहट प्रखंड प्रमुख रूबेन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह आदि शामिल हैं।

पूर्व श्रम संसाधन राज्य मंत्री विजयप्रकाश ने बताया कि उनकी मां बीमार चल रही थी। सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके चाहने वाले उनके पैतृक गांव बरहट में आ रहे हैं। 

राजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने बताया कि उनकी मां काफी दिनों से बीमार थी और उनका इलाज पटना में किया जा रहा था। उनकी मौत पर शोक की लहर है।

No comments:

Post a Comment

Pages