महिला से मारपीट, पति का भाभी से अवैध संबंध का आरोप - City Channel

Breaking

Monday, June 10, 2024

महिला से मारपीट, पति का भाभी से अवैध संबंध का आरोप

महिला से मारपीट, पति का भाभी से अवैध संबंध का आरोप


🔸जमुई में विरोध करने पर ससुराल वालों ने पीटा, अस्पताल में चल रहा है इलाज।

जमुई : जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के सिरचन्द नवादा मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि जब उसने दोनों को एक साथ देख लिया, तो सभी ने एक साथ मिलकर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मायके वाले उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला की पहचान सिरचन नवादा मोहल्ला निवासी कुंदन कुमार की पत्नी चमेली देवी के रूप में की गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी : 

घायल ने बताया कि उसका मायके लखीसराय जिले का खैरी गांव है। इसकी शादी साल 2017 में जिले के सिरचन्द नवादा मोहल्ला निवासी कुंदन कुमार के साथ हुई थी। उसका एक बेटा और 1 बेटी है। तीन दिन पहले उसने अपने पति कुंदन कुमार को उसकी भाभी के साथ अश्लील हरकत करते देख लिया था।

विरोध करने पर उसके पति और ससुराल वाले सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पीड़िता ने बताया कि उसने डायल-112 पुलिस की टीम को फोन कर पूरे मामले कि जानकारी दी है।

लेकिन, पुलिस ने अब-तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस घर पर पहुंची थी। उनके जाते ही उसके पति और ससुराल वालों ने दोबारा मारपीट की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की है।

इसके आधार पर महिला थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि एक महिला ने पति व ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages