पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, सुहागिन महिलाओं ने बांधा वट वृक्ष में रक्षा सूत्र - City Channel

Breaking

Thursday, June 6, 2024

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, सुहागिन महिलाओं ने बांधा वट वृक्ष में रक्षा सूत्र

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, सुहागिन महिलाओं ने बांधा वट वृक्ष में रक्षा सूत्र


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार/अजय कुमार सिन्हा 

समस्तीपुर : गुरुवार को समस्तीपुर में सनातन धर्म मानने वाली महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु व सुखद वैवाहिक जीवन को लेकर वट सावित्री व्रत रखा। 

इस दौरान शहर के विभिन्न वट वृक्षों के पास सुबह से दोपहर तक सुहागिन महिलाओं की भीड़ जुटी रही। सर्वाधिक भीड़ शहर के काली मंदिर परिसर स्थित वट वृक्ष के पास रही। जहां पूजा - अर्चना करने पहुंची सुहागिन महिलाएं अक्षय वट की परिक्रमा की तथा वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर सभी व्रतियों ने पति की लंबी आयु की कामना की।

वही बताते चलें कि हिंदू धर्म के अनुसार जो भी महिला सच्चे मन से वट सावित्री का पूजन करती है उनके पति ना सिर्फ दीर्घायु और स्वस्थ होते हैं बल्कि उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय और शांतिपूर्ण होता है। वहीं शहर के जाने माने पूरोहित के अनुसार यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है।

वट सावित्री की कथा : 

यह बताते चलें कि वट सावित्री व्रत की कथा सत्यवान और सावित्री से जुड़ी हुई घटना है। जिसमें सावित्री ने अपने संकल्प और श्रद्धा से, यमराज से अपने पति सत्यवान को जीवन दान दिलाया था। 

वहीं शास्त्रों व पुराणों के अनुसार वट वृक्ष के नीचे ही सावित्री ने अपने पति को पुनर्जीवित किया था। उसी समय से यह व्रत 'वट सावित्री' के नाम से जाना जाता है। वट सावित्री के व्रत पर सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, यमराज के साथ-साथ सावित्री और सत्यवान की पूजा करती हैं। बरगद के वृक्ष पर सूत का धागा लपेटकर अंखड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करती है।

No comments:

Post a Comment

Pages