छोटू हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य की छापेमारी जारी
🔸सहरसा के 4 आरोपियों के खिलाफ जमुई में मामला हुआ था दर्ज।
जमुई : जमुई के चंद्रमंडीह थाना इलाके के चर्चित छोटू हत्या मामले का पुलिस द्वारा खुलासा कर लिया गया। उक्त घटना मे शामिल दो अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा राजेश कुमार ने चंद्रमंडीह थाना में प्रेसवार्ता करते हुए यह जानकारी दी है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद इसकी सूचना जिला पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन को दी गई। जिसके बाद उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर घटना में शामिल लोगों के गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
उन्होंने कहा पुलिस को मिली सूचना के अनुसार सहरसा जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलहमपुर गांव निवासी कुमार विजय राज पिता देवनारायण सिंह, निशी राज एवं देवेश कुमार उर्फ धर्मेश कुमार पिता कुमार विजय राज एवं सहरसा जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भोडहा गांव निवासी संजय कुमार पिता जनार्दन सिंह शामिल हैं।
जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये सभी लोग छोटू कुमार की हत्या कर शव को घोरमो स्थित बहियार में फेंककर चकाई थाना अंतर्गत कहीं छुपा हुआ है। जिसके बाद गठित टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित एक मकान से कुमार विजय राज को एवं स्टेट बैंक के नीचे स्थित एक मकान से संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
बता दें कि गिरफ्तारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार सहित चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष सुबोध यादव, अवर निरीक्षक दीपक कुमार, हवलदार राज वली साह, सिपाही देवानंद ठाकुर, नीतीश कुमार, इंद्रजीत साह, ऋतुराज कुमार, सहित चकाई थाना के पदाधिकारी एवं बल तथा तकनीकी शाखा जमुई की टीम शामिल थी।
No comments:
Post a Comment