उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरसंडा के शिक्षक का आकस्मिक, परिजनो में मातम
सिटी संवाददाता : मो. मुमताज
अलीगंज/जमुई : अलीगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरसंडा के कार्यरत शिक्षक रोहित कुमार 50 वर्षीय का शुक्रवार रात्रि में सोये अवस्था मे आकस्मिक निधन हो गया। परिजनो में मातम का माहौल है। वहीं प्रखंड के शिक्षक मे शोक,वहीं इनकी निधन की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित विभाग को दी गई।
उनके निधन की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एवं शिक्षको ने उनके घरपर पहुंच कर इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढाढंस बंधाया। इनके भरा पूरा परिवार में अपने पीछे पत्नी, सहित एक पुत्र एवं एक पुत्री एवं माता सहित पूरा परिवार छोड़ गए। वहीं अलीगंज के जनप्रतिनिधि सहित लोगो ने बताया कि बहुत ही सरल स्वभाव,मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्ति थे।
मृतक शिक्षक रोहित कुमार ग्राम चेवाडा जिला शेखपुरा के निवासी थे, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरसंडा में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। मृतक शिक्षक अलीगंज मानपुर रोड में किराए के मकान में रहते थे। वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से शिक्षा का ज्ञान देते रहे। उनके निधन से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वहीं स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यक ब्रह्मदेव प्रसाद, शिक्षक रविंदर महतो, नरेंद्र देव, रूपेश कुमार, रूकेश ठाकुर, महेश कुमार, शिक्षक मो नौशाद, मुकेश कुमार, सहित क्षेत्र के लोगो ने पीड़ित परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया।
मृतक शिक्षक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद अचानक ज्यादा गर्मी लगने लगा गर्मी से बेचैन होने लगा तभी उन्होंने नहा कर अपने रूम में सोने चला गया। सुबह जब उनकी कमरे में गया तो मृत पाया। देखा कि नाक से खून निकला हुआ था। तभी आसपास के लोग को जानकारी मिलते ही लोग अचन्मभो मान रहा था। सभी कयास लगा रहे थे कि इनका मौत ब्रेन हैमरेज के कारण हुई है। भीषण गर्मी में प्रेसर हाई होने से अचानक उनकी मौत हो गई।
वहीं इनकी निधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरसंडा परिवार उनके घर पहुंच कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए। वहीं इनके निधन पर विद्यालय शिक्षक ने बताया कि वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा से बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र को सुशोभित करते रहे है। उनके कार्यशैली बहुत सराहनीय थी,वे हमेशा विद्यालय स-समय आते थे। वे हमेशा तत्पर रहते थे।
उनके निधन से शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई हैं। वहीं मृतक शिक्षक के शव को चंद्रदीप पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेजा। पोस्टमार्टम के बाद उनकी अंतिम संस्कार की गई। वहीं सभी पीड़ित परिजनो का रो - रो कर बुरा हाल है। बताते चलें कि इस भीषण गर्मी एवं लू लगने से लगातार लोगो की जान जा रही है, लोग भयभीत है
No comments:
Post a Comment