विश्व पवन दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण आयोजित
वैशाली : पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व पवन दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा बिहार राज्य के वैशाली के बुद्धा वर्ल्ड स्कूल परिसर में अरहुल पुष्प के पौधे लगाए गए।
पर्यावरण भारती के संस्थापक,पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि 2007 में यूरोपीय संघ ने 15 जून को विश्व पवन दिवस मनाने का निर्णय किया है। समुद्री किनारे पवन चक्की द्वारा ऊर्जा निर्माण किया जाता है। इसे बढावा देने हेतु विश्व पवन दिवस मनाया जाता है।
पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में राम बिलास शाण्डिल्य, ओम प्रकाश सिंह, रणजीत कुमार,वीरेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, शिव कुमार, हेमंत कुमार,अभिषेक कुमार,बलमा बिहारी, संदीप कुमार, अनिल कुमार इत्यादि ने भाग लिए।
No comments:
Post a Comment