पर्यावरण जागरूकता सफ्ताह : क्विज प्रतियोगिता में 300 से भी अधिक छात्र छात्रा भाग लेकर पर्यावरण के प्रति हुए जागरूक - City Channel

Breaking

Monday, June 3, 2024

पर्यावरण जागरूकता सफ्ताह : क्विज प्रतियोगिता में 300 से भी अधिक छात्र छात्रा भाग लेकर पर्यावरण के प्रति हुए जागरूक

पर्यावरण जागरूकता सफ्ताह :  क्विज प्रतियोगिता में 300  से भी अधिक छात्र छात्रा भाग लेकर पर्यावरण के प्रति हुए जागरूक


जमुई : साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता सफ्ताह के तीसरे दिन  क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर में आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 300 छात्र छात्राओं ने भाग लिया गया। 

साईकिल यात्रा एक विचार मंच जमुई के द्वारा 1 जून से 7 जून तक पर्यावरण संरक्षण सप्ताह 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे हर दिन कोई ना कोई प्रतियोगिता का आयोजन सदस्यो द्वारा विभिन्न संस्थानों में जाकर तथा ऑनलाइन भी किया जा रहा है। 

विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अवगत कराते कहा कि इस प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का है ताकि वे अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकें। उनको पर्यावरण का महत्व बताना और उनको जागरूक करना है।

इस अवसर पर साईकिल यात्रा एक विचार मंच जमुई के संस्थापक सदस्य विवेक कुमार ने बताया कि साईकिल यात्रा एक विचार मंच जमुई, बिहार और देश के पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के प्रति सजग है और बच्चों को जागरूक करना भी एक महत्वपूर्ण कार्य है। उन्हे भी पर्यावरण संरक्षण में शामिल करके ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है।

इस कार्यक्रम में ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर के संचालक श्री रोहित सर ने बताया कि हम सभी एक साथ इस समस्या से लड़ सकते हैं। अकेले का यह काम नहीं है। क्योंकि इससे फायदा सभी को है और नुकसान भी सभी को है। यह एक विकराल समस्या बनती जा रही है। इसके लिए जन जन को जागरूक होना होगा।

मंच  के सक्रिय सदस्य ठाकुर डुगडुग सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सप्ताह में शामिल सभी बच्चों को दिल से आभार और वो अपने आस पास भी इस कार्य को कर सकते हैं।

सक्रिय सदस्य सचिराज पदमाकर ने बच्चों को पर्यावरण से जुड़े कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। जिससे की बच्चों में भी पर्यावरण को जानने समझने में रुचि जगे। और हमारा काम आसान हो ।

No comments:

Post a Comment

Pages