जमुई की निशु ने माउंट एवरेस्ट के 26.200 फीट पर फहराया तिरंगा, वंदे मातरम के साथ भारत माता की जय के लगाए नारे - City Channel

Breaking

Monday, June 3, 2024

जमुई की निशु ने माउंट एवरेस्ट के 26.200 फीट पर फहराया तिरंगा, वंदे मातरम के साथ भारत माता की जय के लगाए नारे

जमुई की निशु ने माउंट एवरेस्ट के 26.200 फीट पर फहराया तिरंगा, वंदे मातरम के साथ भारत माता की जय के लगाए नारे


जमुई : जमुई की निशु सिंह ने 26.2 हजार फुट ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा झंडा फहराया और वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। जमुई की पर्वतारोही निशु सिंह ने नेपाल के माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई पूरी कर एक बार फिर जमुई ही नहीं बल्कि बिहार को गौरवान्वित होने का मौका दिया है।

नेपाल स्थित माउंट एवरेस्ट चोटी की उंचाई 26.2 हजार फुट की चोटी पर निशू ने 21 मई सुबह 3 बजे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के लिए चढ़ाई शुरू की थी। वहीं 21 मई को दोपहर 1 बजे ही इस चोटी के शीर्ष पर तिरंगा फहरा दिया। बता दें की निशू ने बेस कैंप से 11 दिनों में 26.2 हजार फीट की ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर सफलता हासिल की हैं।

निशु सिंह पर्वतारोहण में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बीते चार साल से सफल पर्वतारोही के रूप में नाम कमा रही हैं। इस बार उन्होंने 26.2 हजार फीट की ऊंचाई पर चढ़कर भारतीय झंडा लहरा कर मिसाल कायम की है। निशु सिंह बताती है कि यह सफर 50 दिन का रहा है।

निशु के नाम पहले भी हैं कई रिकॉर्ड :,

निशु सिंह का 6 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट का सफर काठमांडू नेपाल से रामेचाप से शुरू की थी। 10 से 15 मई को एवरेज सबमिट करने के लिए कैंप एक पहुंची। 18 मई को कैंप तीन और 19 तारीख को कैंप चार पहुंचकर तूफान, स्नोफॉल और ठंडी हवाओं का सामना करते हुए 9 घंटे में कैंप 4 पहुंचे।

जहां मौसम ठीक नहीं था, लगातार स्नोफॉल हो रही थी विंड बहुत तेज थी। जिसके कारण पूरी रात कैंप 4 में ही बितानी पड़ी। कैंप चार से 21 मई को तीन बजे सुबह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के लिए निकल गए और 21 मई को एक बजे दोपहर 26.2 हजार फीट पर पहुंचकर तिरंगा फहरा दिया।

पर्वतारोहण के क्षेत्र में निशु ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। जिसके लिए वो कई बार सम्मानित हो चुकी हैं। निशु सिंह पूर्व में 5,000 और 6,000 मीटर ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages