पगडंडी के सहारे छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने की विवशता, बरसात के दिनो में भारी फजीहत - City Channel

Breaking

Friday, May 24, 2024

पगडंडी के सहारे छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने की विवशता, बरसात के दिनो में भारी फजीहत

पगडंडी के सहारे छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने की विवशता, बरसात के दिनो में भारी फजीहत 

अलीगंज : अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दीननगर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवीनगर तक जाने के लिए खेत का पगडंडी ही एक मात्र सहारा है। मुख्य सड़क से स्कूल भवन तक जाने के लिए लगभग एक किलोमीटर तक खेत का मेड (पगडंडी) व झाडियों के बीच से ही रास्ता है। जिस रास्ते विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षको को जाने की विवशता है। खासकर बरसात के मौसम मे काफी फजीहत झेलनी पड़ती है।        

स्कूल के लिए दो साल से नही बना रास्ता : 

इस विद्यालय को बने हुए सालो गुजर गए है, पंचायत के मुखिया बदल गये। लेकिन इस स्कूल की दुर्दशा पर कोई ध्यान नही दिया गया।       

         सरकारी अव्यवस्था का दंश झेल रहा यह विद्यालय आज भी एक अदद रास्ते के लिए तरस रहा है। गांव के बच्चे जैसे-तैसे पगडंडी के सहारे विद्यालय पहुचते है। बारिश में तो हाल और खराब हो जाता है।                                  

बच्चे परेशानी मे पहुंचते हैं विद्यालय :

बच्चो की शिक्षा के नाम पर लाखों करोड़ो रुपये खर्च किए जा रहे है। उनकी कॉपी, किताब से लेकर स्कूल बैग और ड्रेस तक पैसा दिया जा रहा है। मगर स्थिति बदलने की जगह आज भी जस की तस बनी हुई है। विद्यालय को जाने के लिए आज तक कोई रास्ता नही बन पाया है। बच्चे व शिक्षक खेत के पगडंडी के सहारे कठिनाईयो से जूझते हुए विद्यालय में पहुँचते हैं।                   

शिक्षा विभाग के किसी अधिकारी से लेकर  जनप्रतिनिधि तक भी नही ली सुधि। बरसात के मौसम मे स्थिति और भी भयावह हो जाती है।बारिश होने से पगडंडी भी कीचड से भर जाता है। मिट्टी केवाल होने के कारण जूता चप्पल खोलकर विद्यालय तक पहूचना है। पगडंडी के दोनो किनारे झाडिया व ताड खजूर का पेड है जिसके बीच घुसकर बीच से जाना पड़ता है। शिक्षक व बच्चों ने बताया कि यह मिट्टी खराब है जो बरसात में चलने लायक नही है। जब वे घर से निकलते है तो डर लगा रहता है किसी तरह सही सलामत घर पहूच जाए। रास्ते मे जहरीले जीव जंतु के हमले का डर भी सताता है। हैरानी की बात है कि इस स्कूल की आजतक शिक्षा विभाग के अधिकारी ने सुध तक नही ली।                  

स्कूल मे प्रभारी समेत तीन शिक्षक व एक शिक्षिका है पदस्थापित : 

 प्रभारी एचएम राम स्वारथ पासवान ने बताया कि विद्यालय मे कुल 72 बच्चे है। विद्यालय मे कई समस्याए है, जिसको लेकर उन्होने कई बार विभाग को पञ भेजकर अवगत भी कराया है। 

विद्यालय के छात्र रानी कुमारी, रेशमा कुमारी, निशा कुमारी, अंजलि कुमारी, गीतांजलि कुमारी, पुष्पा कुमारी, निभा कुमारी, ग्रामीण मो नौशाद, मो फारूक, मो शमीम, मो कलीम, मो अनवर, मो जफरूदीन, मो कलीम, मो सोहर, रीता देवी, महादेव साह, मो जसीम, मो फखरूदीन सहित दर्जनो ग्रामीणो व छाञ-छाञाए ने बताया कि विद्यालय मे पेयजल व घेराबंदी नही रहने इस भीष्म गर्मी मे काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। 

वहीं विद्यालय प्रभारी ने बताया कि स्कूल मे पानी की व्यवस्था नही है। मीडडेमील के लिए भी पानी दुसरे के घरो से मांग कर लाना पड़ता है। स्कूल मे बाउंड्री भी नही है।

No comments:

Post a Comment

Pages