ईट हटाने के विवाद पर देवर ने भाभी के साथ के साथ मारपीट कर किया घायल - City Channel

Breaking

Sunday, May 26, 2024

ईट हटाने के विवाद पर देवर ने भाभी के साथ के साथ मारपीट कर किया घायल

ईट हटाने के विवाद पर देवर ने भाभी के साथ के साथ मारपीट कर किया घायल

झाझा/जमुई : झाझा थानाक्षेत्र के चितोचक गांव में एक महिला को उसके गोतनी के कहने पर उसके देवर ने ईट और लोहे के राॅड से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान बरमसिया गांव के रहने वाले अशोक कुमार मिश्रा की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। 

घायल महिला को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज किया गया। घायल महिला ने बताया कि मेरे घर के पास खाली जमीन पर ईट रखा जिसको लेकर मेरी गोतनी रेखा देवी के कहने पर देवर सुमन कुमार मिश्रा ईट हटाने को लेकर विवाद करना शुरू किया।

 जिसका विरोध मैने किया तो देवर ने गोतनी के कहने पर मेरे उपर ईट चलाया और उसके बाद राॅड से प्रहार करते हुए मारपीट किया। घायल महिला ने बताया कि मारपीट के वक्त मैं अपने घर पर अकेली थी। घर के सदस्य के घर पर पहुंचने के बाद लोगों की मदद से किसी तरह झगड़ा शांत हुआ। 

No comments:

Post a Comment

Pages