भीषण गर्मी मे ईख का जूस सेहत के लिए फायदेमंद - City Channel

Breaking

Sunday, May 19, 2024

भीषण गर्मी मे ईख का जूस सेहत के लिए फायदेमंद

भीषण गर्मी मे ईख का जूस सेहत के लिए फायदेमंद                   


अलीगंज/जमुई : तपती गर्मी मे लोगो की जुबा पर चढा गन्ने के रस का स्वाद, कैंसर से भी लडने मे माना जाता है कारगर, पर थोड़ी सावधानी जरूरी है। इन दिनो जिले मे गर्मी परवान पर है। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के शीतल पेय का सहारा ले रहे है ताकि ठंड से राहत मिल सके और सेहत भी ठीक रहे। पर गन्ने का रस लोगो की पहली पसंद बना हुआ है।

 गर्मियो में गन्ने का रस जितना दिल को लुभाता है,उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है।गन्ने का रस पीने से शरीर को कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मिलते है। इन दिनो जिले मे गर्मी परवान पर है।लोग शीतल पेय तरह-तरह का ठंडा पेय पदार्थ उपयोग कर रहे है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके और और सेहत भी ठीक रहे। पर गन्ने का रस लोगो की पहली पसंद बना हुआ है।          

उड़ीसा और बंगाल से मनायी जा रही गन्ने की खेप :

 मांग को देखते हुए जिले मे गन्ने के रस की दुकानो की संख्या भी बढ गई है। अलीगंज चौक पर पर अपनी दुकान पर लगाने वाले रामविलास कुमार ने बताया कि उड़ीसा और बंगाल से गन्ने की खेप मंगवाई जा रहा है। 

इन दिनो बढते तापमान की वजह से बिक्री अधिक है।छोटे गिलास दस रूपये से बीस रूपये तक है।गन्ने के स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए इसमे नींबू, पुदीना, काला नमक, ग्लूकोन डी आदि भी मिलाये जाते है।          

हडडिया होती है मजबूत, दांतो के रोग में भी फायदेमंद : 

डॉ० रमेश कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी दिनो मे सेहत के लिए गन्ने का रस बेहद लाभदायक है।इसमे कैल्शियम, पोटेशियम आयरन, मैग्नीशियम व फासफोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते है। इसमें हडडिया मजबूत होती है। और दातो की समस्या भी दुर होती है। गन्ने के रस के सेवन से शरीर मे खून का बहाव भी नियंत्रित रहता है।

वहीं गन्ने का रस कैंसर व मधुमेह जैसी जानलेवा बीमारियो से लड़ने मे मदद करता है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ बताते है कि गर्मी मे कोल्ड ड्रिंक और साफ्ट ड्रिंक्स से कही बेहतर गन्ने का रस है।क्योकि यह प्राकृतिक है। इसमे किसी प्रकार की मिलावट नही होती है। 

विशेषज्ञो की माने तो गन्ने की रस मे कैल्शियम, अयरन, पोटेशियम, और मैग्नीशियम की माञा इसके स्वाद को क्षारीय (खारा) करती है। इस वजह से यह तत्व कैंसर से लड़ने मे भी मदद करते है। प्रोटेस्ट और स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर से लड़ने मे भी गन्ने के रस को कारगर माना जाता है। वहीं गन्ने के रस मे पोटेशियम की अधिक माञा होने की वजह से यह शरीर के पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। यह रस पाचन सही रखने के साथ साथ पेट संक्रमण से भी बचाता है। गन्ने के रस को फर्टिलिटी बूस्टर भी माना जाता है। 

बताया जाता है कि जो पुरूष इनफर्टिलिटी यानी बांझपन की समस्या से ग्रसित है।और शुक्राणुओ की गुणवत्ता खराब है। उन्हें गन्ने का रस पीने से लाभ होता है। महिलाओ को भी पीरियड्स से पहले ब्लड सपोर्टिंग व क्रैप से गन्ने का रस राहत दिलाता है। 

मुहांसों और डैंड्रफ से लड़ने मे करेगा मदद : 

गन्ने के रस का सेवन करने से पेट फुलने और थकान की समस्या आदि दुर हो जाती है।विशेषज्ञो के मुताबिक यह लीवर और किडनी के फंक्शन को बेहतर बनाता है।    

अगर कफ की है समस्या तो बरते सावधानी : 

डाक्टर्स के अनुसार गन्ने का रस पीने का सबसे अच्छा समय दोपहर है। रात के समय इससे बचना बेहतर है। गर्मियो के दौरान अपने शरीर को ताजातरीन रखने और हाईडरेट करने के लिए गन्ने का रस पीया जा सकता है। हालांकि जिन लोगो का पाचनतंत्र कमजोर है उन्हें इसके रस का सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए। सर्दी की समस्या है तो वे लोग सावधानी बरतने चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Pages