खेलने के दौरान लड़के के मुंह से पेट में चला गया पांच रूपए का सिक्का, पेट में अटका - City Channel

Breaking

Tuesday, May 28, 2024

खेलने के दौरान लड़के के मुंह से पेट में चला गया पांच रूपए का सिक्का, पेट में अटका

खेलने के दौरान लड़के के मुंह से पेट में चला गया पांच रूपए का सिक्का, पेट में अटका

 काल्पनिक चित्र

झाझा/जमुई : खेल-खेल में एक 13 साल के लड़के ने पांच रूपए का सिक्का मुंह में रखकर निगल गया जिससे सिक्का उसके पेट में जा अटका। 

दो दिन से लड़के के पेट में सिक्का अटके रहने से लड़के के पेट में दर्द होने पर उसके परिजनों ने रेफरल अस्पताल लाया जहां डाॅक्टर सदाब अहमद ने इलाज करवाने के बाद एक्स रे करवाया।

 लड़का के एक्स रे रिपोर्ट में पेट के नीच आंत के पास सिक्का अटका हुआ नजर आया। एक्स रे रिपोर्ट देखने के बाद डाॅक्टर ने लड़के को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लड़के की पहचान सुमित कुमार पिता गौतम यादव के रूप में हुई है।

 लड़के के भाई ने बताया कि शनिवार को खेल खेल में सुमित ने पांच रूपए का सिक्का मुंह में रखा और उसके बाद सिक्का पेट में चला गया। इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गया उसके बाद पेट से सिक्का नही निकलने पर पुनः सरकारी अस्पताल लाया।

No comments:

Post a Comment

Pages