वैशाखी दुर्गा पूजा : पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ - City Channel

Breaking

Friday, May 17, 2024

वैशाखी दुर्गा पूजा : पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 वैशाखी दुर्गा पूजा : पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


अलीगंज/जमुई : दरखा गांव में वैशाखी मां दुर्गा की प्रतिमा का पट गुरूवार की देर रात खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन को उमड़ पड़ी। अमूमन आश्विन व चैत में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। 

बिहार राज्य के जमूई जिला के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र दरखा गांव ही है जहां वैशाख महीने में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। यहां मां दुर्गा की पूजा लगभग अस्सी वर्षों से होता आ रहा है।

 गुरुवार को रात अष्टमी को पट खुली और पूजा पाठ के लिए महिलाओ की काफी भीड उमड पड़ी। भव्य मेले का आयोजन किया गया है। मंदिर के पट खुलते ही मां के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा समिति द्वारा भव्य सजावट की गई है।

 दुर्गा पूजा को लेकर इलाके में दस दिनों से भक्तिमय महौल बना हुआ है। पूजा समिति ने बताया कि दो दिनो के लिए भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

बता दे कि शनिवार को दशमी यानि विजयादशमी को लेकर भव्य मेला लगती है। और दुर -दुर से लोग पूजा पाठ करने यहाँ आते है। 

मनोकामना पूर्ण को लेकर प्रसिद्व है दरखा का वैशाखी दुर्गा मंदिर  :

विद्वान ब्राह्माण अजय पाण्डेय, पूजा समिति अध्यक्ष विजय कुमार यादव, नगीना चंद्रवंशी, अशोक कुमार, अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना, शरण सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, राजो पासवान, केदार, ञिलोकी पासवान आदि बताते है कि गांव के ही विद्वान ब्राह्माण स्व जगदीशचंद्र पाण्डेय वर्ष 1941 ई मे पूञ रत्न प्राप्ति होने पर वैशाख महीने मे दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की शुरुआत किया था। 

ग्रामीण बताते है कि मनोकामनापूर्ण होने पर श्रद्धालु प्रतिमा स्थापित एव निर्माण के लिए सभी खर्च उठाते है। और पूजा पाठ के लिए पूजा समिति के पास अपना नाम दर्ज करवाते है। और बताते है हर वर्ष पूजा के लिए नाम दर्ज करवाते है। अपना नम्बर आने के लिए एक वर्ष इन्तजार करना पड़ता है। माता दुर्गा की महता इलाके मे प्रसिद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Pages