रोक के आदेश के बावजूद भी अलीगंज प्रखंड क्षेत्र मे शिक्षको का किया गया प्रतिनियोजन
अलीगंज/जमुई : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के के पाठक ने आदेश जारी कर सभी कार्यालयो एव अन्य विद्यालय मे प्रतिनियोजन पर जमे शिक्षको का प्रतिनियोजन रद्द कर दिया गया था,और मुल विद्यालय से वेतनादि भुगतान का आदेश दिया गया था।
लेकिन इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरिश्चंद्र सिंह इस आदेश को नही मानते हुए लगभग आधा दर्जन शिक्षको का प्रतिनियोजन कर दिया गया है, जबकि अधिकांश विद्यालय मे शिक्षक पूर्व से पदस्थापित है।
फिर भी वैसे विद्यालय मे प्रतिनियोजन किया गया है। अपने मूल विद्यालय या कार्यालय से इतर शिक्षको या कर्मचारियो के प्रतिनियोजन पर सख्ती के साथ रोक लगा दी गई है। अगर कोई शिक्षक व कर्मचारी प्रतिनियोजन पर है तो अपने मूल विधालय लौटने का निर्देश दिया गया था। और बीते दिनो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर एक पंचायत से दुसरे पंचायत कर दिया गया है।
जिसमें सुधीर कुमार सुधाकर को मध्य विधालय इस्लामनगर से नवीन प्राथमिक विद्यालय सुदामानगर, सुलोचन कुमार एनपीएस मिर्जागंज से एनपीएस वरडीह, प्रकाश पासवान प्राथमिक विद्यालय रामसागर से एनपीएस कैथा मुसहरी, महेन्द्र मोची उत्क्रमित विद्यालय विधालय नवीनगर से उमवि हथिया, संजय कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय गहलौर से उमवि विद्यालय महमदपुर मे प्रतिनियोजन किया गया।
शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के सख्त निर्देश के बावजूद प्रतिनियोजन कर दिया गया है जिसकी चर्चा प्रखंड क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला शिक्षा पदधिकारी राजेश कुमार ने पुछने पर बताया कि एकल शिक्षक मे छोड़कर प्रतिनियोजन किसी अन्य विद्यालय मे किया जाना नियम व निर्देश का घोर उल्लंघन है।
मामला संज्ञान मे आया है जाँच कर नियम के विरूद्ध कार्य करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment