पानी पीने के क्रम में महिला का 12 हजार रूपए से भरा थैला लेकर उच्चका हुआ चंपत - City Channel

Breaking

Monday, May 27, 2024

पानी पीने के क्रम में महिला का 12 हजार रूपए से भरा थैला लेकर उच्चका हुआ चंपत

पानी पीने के क्रम में महिला का 12 हजार रूपए से भरा थैला लेकर उच्चका हुआ चंपत

झाझा/जमुई : बैंक से पैसे निकासी कर घर लौट रही एक महिला का रूपए से भरा थैला लेकर एक उच्चका भाग निकला। घटना थानाक्षेत्र के मुख्य बाजार के समीप मछली पटटी के समीप हुई है। इस संदर्भ में धमाना गांव की रहने वाली महिला पतिया देवी ने घटना के तुंरत बाद रोते बिखलते थाना पहुंची और थानाध्यक्ष संजय सिंह को घटना की पूरी जानकारी दी। 

जिसके बाद एसआई मुकेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई। महिला ने बताया कि यूको बैंक से 12 हजार  रूपए निकासी कर थैला में पासबुक के साथ रखकर बाजार होते हुए मछली पटटी पहुंची तो प्यास लगा।

 तभी एक चापाकल पर एक छोटी लड़की पानी पिलाने के लिए चापाकल चलाने लगी और मै चापाकल के पास रूपए से भरा थैला रखकर पानी पी रहा था कि तभी एक लड़का आया और रूपए से भरा थैला लेकर भाग निकला।

No comments:

Post a Comment

Pages