मिजोरम की राजधानी आइजोल में बड़ा हादसा, रेमल की तबाही के बाद पत्थर की खदान ढही, 10 की मौत - City Channel

Breaking

Tuesday, May 28, 2024

मिजोरम की राजधानी आइजोल में बड़ा हादसा, रेमल की तबाही के बाद पत्थर की खदान ढही, 10 की मौत

मिजोरम की राजधानी आइजोल में बड़ा हादसा, रेमल की तबाही के बाद पत्थर की खदान ढही, 10 की मौत

मिजोरम : मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक बड़ा हादसा हो गया। आइजोल में एक पत्थर की खदान ढह गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई मजदूरों के मलबे में फंसे होने की खबर है। जिन्हें बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे के बाद शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
बताते चलें कि रेमल तूफान के कारण पहले ही काफी तबाही देखने को मिली थी। इसी बीच मंगलवार 28 मई की सुबह करीब 6 बजे के आसपास आइजोल की मेल्थम और ह्लिमेन सीमा पर एक पत्थर की खदान ढह गई। उक्त खदान के ढहने से आसपास के कई घर भी तबाह हो गए हैं। 

आपको यह भी बताते चलें दो साल पहले भी मिजोरम में ठीक ऐसा ही एक हादसा हुआ था। प्रदेश के हनथियाल जिले में 14 नवंबर 2022 को एक पत्थर की खदान ढह गई थी। खनन के दौरान कई बड़े-बड़े पत्थर ऊपर से टूटकर मजदूरों के ऊपर गिर पड़े थे, पत्थर और मलबे के ढेर में 12 मजदूरों की दबने से मौत हो गई थी।

जहां असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर खदान में दबे मजदूरों के शव बरामद किया था।

No comments:

Post a Comment

Pages