झाझा संवाददाता : सोनू कुमार
जमुई : जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर प्रभार प्रभारी थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में झाझा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्पूरी चौक के समीप मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों के कागजात, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन, डिक्की, टूलबॉक्स, सीट बेल्ट, हेलमेट आदि की गहनता से जांच किया गया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर अवर निरीक्षक विजय कुमार के देखरेख में पुलिस बल की मौजूदगी में दो पहिया चार पहिया वाहनों को आने जाने के क्रम में यातायात नियमों की अनदेखी पर जुर्माना वसूला गया व यातायात नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई। वहीं वाहन जांच अभियान से मुख्य मार्ग पर कई दोपहिया वाहन चालक अपना रास्ता बदल कर जाते जाते दिखे। इधर जांच के दौरान हेलमेट का उपयोग नहीं करने वाले पर प्रशासन की शक्ति साफ दिखी। इस दौरान जांच अभियान में 5500 सौ रुपए जुर्माना वसूला गया।
No comments:
Post a Comment