* पूर्व पीएम नेहरू ने अपने जन्मदिन को बाल दिवस के रूप मे मनाने का लिया निर्णय।
अलीगंज संवाददाता : शशिशेखर सिंह मुन्ना
जमुई : अलीगंज प्रखंड स्थित युवा शक्ति कार्यालय मे बाल दिवस सह पूर्व पीएम स्व जवाहर लाल नेहरू की जयंती युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता मे मनाई गई। सबसे पहले लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। और बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि देश के प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू जी ने देश के आजादी मे भी अहम योगदान दिया है। देश के प्रथम पीएम बनकर विकास की रूप रेखा तैयार कर देश की दशा और दिशा देने का काम किया जो कभी भी भुलाया नही जा सकता है। लोजपा जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंञी जवाहर लाल नेहरू जी ने देश के विकास के लिए नीव रखा जिसका लाभ आमजनो तक पहुच रहा है।युवा नेता सह सिकंदरा विधान सभा के प्रत्याशी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरूजी कहा कि देश के विकास के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नही जा सकते है। वे बच्चो को देश का भविष्य बताकर बेहद प्यार देते थे जिससे बच्चे उनको प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारा करते थे। युवा नेता महेश सिंह राणा ने कहा कि उनका कहना था सफलता उन्हे मिलती है, जो निडर होकर फैसला लेते है और परिणामो से नही घबराते है। कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। मौके पर बखोरी पासवान,समर कुमार, शंकर यादव, डॉ० चंद्रदेव महतो, जगदीश दास, सुनील शर्मा, चंद्रशेखर आजाद, महेश राम, परमेश्वर यादव, अर्जुन सिंह के अलावे बड़ी संख्या मे गणमान्य लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment