बच्चे देश का भविष्य है, वही कल का भविष्य है : प्रो आनंद लाल पाठक - City Channel

Breaking

Monday, November 14, 2022

बच्चे देश का भविष्य है, वही कल का भविष्य है : प्रो आनंद लाल पाठक


अलीगंज संवाददाता : शशि शेखर सिंह मुन्ना 

जमुई :  अलीगंज प्रखंड के आनंद विद्या निकेतन मे सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर झाकिया निकाली गई। जो विधालय परिसर से निकलकर पुरे अलीगंज बाजार होते प्रखंड कार्यालय तक भ्रमण किया। और चाचा नेहरू को याद किया। बच्चे को संबोधित करते हुए प्रोफेसर आनंदलाल पाठक ने कहा कि चाचा नेहरू देश के प्रथम पीएम थे। जिन्होने देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किया। जिसका लाभ आमजनो तक पहुच रही है। वे बच्चे से बेहद प्यार करते थे। इसलिए वे पुरे देश के बच्चे उन्हे प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारा करते थे। विधालय प्राचार्य पूजा कुमारी ने कहा कि बच्चे के द्वारा उन्हे चाचा नेहरु कहा जाता था। अतः पंडित नेहरू को आदर और सम्मान देने के लिए हर वर्ष के 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप मे याद करते है। इस मौके पर बच्चो को कलम ,कापी व मिढाईया देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूजा कुमारी, अनिशा कुमारी, संजू कुमारी, किरण कुमारी, बेबी कुमारी, नागेश्वर प्रसाद, वंशराज के अलावे बच्चे व बच्चियो उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages