डीएम फहराएंगे श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर तिरंगा - City Channel

Breaking

Tuesday, January 25, 2022

डीएम फहराएंगे श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर तिरंगा

Wash Your Hands Regularly, Wear Your Masks Properly & Maintain  Distance*

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, संवाद : डॉ० निरंजन कुमार, 

जमुई : श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी जोर - शोर से जारी है। इस वर्ष जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह यहां आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कुमार चौधरी अपरिहार्य कारणों से इस बार गणतंत्र दिवस समारोह पर झंडोत्तोलन करने जमुई नहीं आएंगे।     
 
      जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी की जा रही है। उन्होंने कोरोना गाइडलाइंस के तहत गणतंत्र दिवस समारोह मनाए जाने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Pages