Wash Your Hands Regularly, Wear Your Masks Properly & Maintain Distance*
(5)-----मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने ललन व उपाध्यक्ष बनी गीता देवी
अलीगंज चौथी वाणी
शुक्रवार को इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया की बैठक कैयार पंचायत के मुखिया ललन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मे मुखिया संघ का गठन कर पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से कैयार पंचायत के मुखिया ललन सिंह को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं कोदवरिया पंचायत की मुखिया गीता देवी को उपाध्यक्ष,सचिव के पद पर अलीगंज पंचायत की मुखिया ग्रायत्री देवी व कोषाध्यक्ष के पद इस्लामनगर पंचायत के मुखिया दिलीप रावत को जिम्मेवारी दी गई है। वहीं मुखिया संघ के नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सभी मुखिया के बीच परस्पर सहयोग और समन्वय स्थापित करना इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इससे सभी मुखिया के बीच सभी तरह की सुचना का संप्रेषण होगा। प्रखंड के सभी पंचायतों की समस्या तकरीबन एक जैसी है। इसलिए प्रखंड के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य योजना में एकरूपता स्थापित करना संभव हो सकेगा। जब भी किसी भी मुखिया के समक्ष कोई भी समस्या आयेगी तो संघ एकजुट होकर समाधान ढुढेगा। मौके पर मुखिया जनार्दन यादव सत्यम कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, पाईपी सुमन, मो शमशाद, मिथिलेश यादव, सोनू कुमार सिंह , सौरभ कुमार के अलावे कई मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे।
(6)------यूरिया खाद को लेकर प्रबोध जनसेवा संस्थान ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
सिकन्दरा चौथी वाणी
जमुई व सिकन्दरा क्षेत्र में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे थे। प्रकृति ने किसानों को तोहफा तो दिया परंतु यूरिया खाद के अभाव में किसान मायूस हैं। जमुई के किसान विभिन्न बिक्री केंद्रों पर यूरिया के लिए इधर से उधर भटक ने को मजबूर है। स्थिति तो इस प्रकार विकट हो गई है की जमुई के किसान पडोसी जिलों से यूरिया लाने को जा रहे पर उन्हें कही से उपलब्ध नहीं हो पा रहा।
इस गंभीर परेशानी को समझ "प्रबोध जन सेवा संस्थान" के सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने पत्र के माध्यम से जिला पदाधिकारी से आग्रह किया है की जितना जल्द हो सके यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
आगे उन्होंने ने बताया की मै खुद किसान परिवार से हूं मुझे पता है रवि फसल की अच्छी पैदावार के लिए सिंचाई के बाद यूरिया खाद की जरूरत होती है हमें यह समझना होगा कि बिहार में लगभग 76% आबादी क़ृषि कार्यों में लगी है यही उनके आजीविका का एक मात्र साधन है। यदि फसल ख़राब हुई तो उन्हें बहुत परेशानी झेलनी पड़ेगी। एक तरफ किसान नीलगाय से परेशान है और अब यूरिया खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। माननीय जिला पदाधिकारी महोदय से आग्रह है वो किसानों को इस पीड़ा से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाये।
(7)-----यूरिया खाद को लेकर प्रबोध जनसेवा संस्थान ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
सिकन्दर चौथी वाणी

(8)------छाञो के समर्थन में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया सडक जाम, वाहनों की लगी रहीं लंबी कतार
* तीन घंटा रही सडक जाम।
अलीगंज चौथी वाणी
अलीगंज सिकंदरा मुख्य मार्ग में अलीगंज अस्पताल के समीप महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही सडक जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी लाईन लग गई। अस्पताल के समीप महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग में सडक पर बैरियर और बेनच लगाकर जाम कर दिया और सभा में तब्दील हो गया। जिसका नेतृत्व भाकपा के अंचल सचिव सुनील सिंह ने किया।अंचल सचिव श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे व एनटीपीसी परीक्षा में गडबडी किया गया है। केन्द्र सरकार छाञो के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है।जिसे महागठबंधन के कार्यकर्ताओं व नेताओं किसी कीमत पर होने नहीं देगा। कांग्रेस के महासचिव राजेश पासवान ने कहा कि एनटीपीसी व रेलवे अभ्यर्थियो पर सरकार बर्बरता पूर्ण रवैया अपनाना करना बंद कर उनको मदद करें। राजद के डा सुपेनद्र यादव ने कहा कि रेलवे व एनटीपीसी परीक्षा में गडबडी कर छाञो के मनोबल को तोडने का काम कर रही है जो महागठबंधन कभी भी पूर्ण होने नहीं देगी। राजद के वरिष्ठ नेता मो शमीम ने कहा कि सरकार परीक्षा में गडबडी कर छाञो के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है। उन्होने सरकार से छाञ पर हुई केश को वापस लेने की मांग किया। मौके पर राजद के राज्य प्रतिनिधि डा सुपेनद्र यादव,भाकपा के सुनील सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मकेशवर यादव, बालेशवर चौधरी,राम प्रसाद पंडित,बबलू सिंह,रंजीत सिंह,बालेशवर यादव के अलावे महागठबंधन के कार्यकर्ताओं बडी संख्या में उपस्थित थे।
(9)--------आचार्य श्री विनोद शास्त्री जी महाराज जी को श्रोत्रिय शिरोमणि प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने पर ब्राह्मण समाज मे खुशी का माहौल
चकाई चौथी वाणी
मन में हो जुनून, कुछ करने के लिए, दिल में तमन्ना हो समाज हित में जीने मरने के लिए ऐसे में है प्रखंड के कोराने निवासी आचार्य श्री विनोद शास्त्री जी महाराज जी बाल्यकाल से ही प्रतिभावान, व्यक्तित्व के धनी ,राउरकेला में अखिल भारतीय राष्ट्रीय श्रोत्रिय महासम्मेलन अपने सहयोगियों के साथ आयोजन किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आत्मानंद पांडेय जी एवं महामंत्री श्री आदित्यनाथ पांडेय जी एवं श्री सरस सुमन लाल शास्त्री जी के साथ साथ समाज के शीर्षस्थ नेतृत्व द्वारा सामाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा निरंतर करने वाले समाज के चिंतक श्री विनोद शास्त्री जी को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आत्मानंद पांडेय जी के द्वारा श्रोत्रिय शिरोमणि प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।सम्मानित होने पर चकाईवासी शालिग्राम पांडेय, चंद्र किशोर पांडेय ,अवध किशोर पांडेय ,सचिन शेखर पांडेय ,राजीव पांडेय , हरे कृष्ण पांडेय, शंभू नाथ पांडेय ,त्रिलोचन पांडेय ,त्रिपुरारी पांडेय ,मनोज कुमार पांडेय, गोपाल पांडेय ,मनीष पांडेय ,दिलीप पांडेय ,बबलू पांडेय ,कृष्णानंद पांडेय, हलधर पांडेय ,मोहन पांडेय ,रमेश पांडेय सहित चकाई के दर्जनों व्यक्ति जो समाज से जुड़े हुए हैं शीर्ष नेतृत्व श्री आत्मानंद पांडेय जी एवं श्री सरस सुमन लाल शास्त्री जी के प्रति साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया एवं विनोद शास्त्री जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त किया गया। साथ ही समाज में खुशी का माहौल देखा गया। वही मिठाइयां बांटकर लोगों ने जश्न मनाया।शालिग्राम पाण्डेय ने बताया कि बहुत जल्द ही जमुई जिले में ब्राह्मण महासभा द्वारा एक दिवसीय विशाल महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।महासम्मेलन में जितने भी प्रकार के विप्र, ब्राह्मण हैं सभी की उपस्थिति व्यापक रूप में होगी , साथ ही पंचायत चुनाव में हमारे समाज से जो भी जीतकर आये हुए हैं। सभी को शीर्षस्थ नेतृत्व द्वारा मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विनोद शास्त्री जी , दिलीप कुमार मिश्रा , सरस सुमन लाल शास्त्री जी भी शामिल होंगे।
(10)-----मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने ललन व उपाध्यक्ष बनी गीता देवी अलीगंज चौथी वाणी
शुक्रवार को इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया की बैठक कैयार पंचायत के मुखिया ललन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मे मुखिया संघ का गठन कर पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से कैयार पंचायत के मुखिया ललन सिंह को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं कोदवरिया पंचायत की मुखिया गीता देवी को उपाध्यक्ष,सचिव के पद पर अलीगंज पंचायत की मुखिया ग्रायत्री देवी व कोषाध्यक्ष के पद इस्लामनगर पंचायत के मुखिया दिलीप रावत को जिम्मेवारी दी गई है। वहीं मुखिया संघ के नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सभी मुखिया के बीच परस्पर सहयोग और समन्वय स्थापित करना इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इससे सभी मुखिया के बीच सभी तरह की सुचना का संप्रेषण होगा। प्रखंड के सभी पंचायतों की समस्या तकरीबन एक जैसी है। इसलिए प्रखंड के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य योजना में एकरूपता स्थापित करना संभव हो सकेगा। जब भी किसी भी मुखिया के समक्ष कोई भी समस्या आयेगी तो संघ एकजुट होकर समाधान ढुढेगा। मौके पर मुखिया जनार्दन यादव सत्यम कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, पाईपी सुमन, मो शमशाद, मिथिलेश यादव, सोनू कुमार सिंह , सौरभ कुमार के अलावे कई मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment