सिटी ब्यूरो रिपोर्ट,
जमुई/अलीगंज अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के चंद्रदीप बाजार स्थित नूरी मार्केट में प्रखंड के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियो व विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्य कर्ताओ के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस विचार विभाग के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान ने किया। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चिञ पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बापू सत्य अहिंसा के राह पर चलकर लोगों को भी अहिंसा की राहों पर चलने के लिए प्रेरित किया था। राजद नेता मो शमीम ने कहा कि गांधीजी ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने से लेकर देश में अमन चैन शान्ति का पैगाम दिया था।जिसे लोगों की अमल करने की जरूरत है। उन्होने बताया कि गांधी जी को याद करना यानि अहिंसा के विचार लोगों में अंगीकार हो जाती है। भाकपा के अंचल सचिव सुनील सिंह ने कहा बापू निषकाम कर्म योगी और सच्चे अर्थो में युग पुरूष थे। वही अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में देश के महान स्वतंञता सेनानी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की 74 वीं पुण्य तिथि मनायी गयी। जिसकी अध्यक्षता युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव महेश सिंह राणा ने किया। लोगों ने उनके तैलीय चिञ पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई का प्रमुख चेहरा थे महात्मा गांधी जी और देश को सत्य अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया था।जो कभी भूलाया नहीं जा सकता है। स्वतंञता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस ने महात्मा गांधी जी को पहली बार राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया था।उसके बाद पुरे देश में उन्हे राष्ट्र पिता के नाम से जाने लगे। वे प्रेरणा का स्रोत हैं, इसलिए अभी के दौर में भी उनकी बात अमल करने की जरूरत है। कई वक्ताओ ने उनके व्यक्तितव एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। मौके कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, सुनील सिंह,बालेशवर चौधरी,भगवान यादव,मो सुल्तान, चंद्रशेखर आजाद,नगीना चंद्रवंशी,अशोक कुमार,प्रो आनंद लाल पाठक के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment