Wash Your Hands Regularly, Wear Your Masks Properly & Maintain Distance*
इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य समिति इस अभियान के लिए सजग और सचेत है। वहीं उन्होंने ने बताया कि मंगलवार को अभियान टीकाकरण कार्य योजना जिलाधिकारी जमुई के आदेशनुसार झाझा प्रखंड क्षेत्र मे चलाया गया। इस दौरान झाझा स्वास्थ्य विभाग ने प्रखंड क्षेत्र में 80 स्थलों पर कैंप तथा डोर टू डोर अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुये रेफरल असप्ताल प्रबंधक गजेंद्र कुमार ने बताया कि 15-18 वर्ष वाले 126 किशोर किशोरियों को वैक्सीन दिया गया। 18 से अधिक उम्र वालो मे फर्स्ट डोज 226 और सेकंड डोज 1123 , लोगों ने लिया। वही 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले को 26 लोगो को कोविड 19 का टीका दिया गया। टोटल प्रखंड में 1502 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया। प्रबंधक ने बताया कि प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रो के अलावे शहरी क्षेत्रो मे भी लगातार टीकाकरण अभियान कार्य चलाया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment