*Wash Your Hands Regularly, Wear Your Masks Properly & Maintain Safe Distance*.
सिटी संवाददाता अलीगंज से शशिशेखर सिंह मुन्ना की रिपोर्ट,
जमुई : अलीगंज प्रखंड के युवा शक्ति कार्यालय में युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर देश के प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम लोगों ने दो मिनट मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। इस मौके पर युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले मिल्खा सिंह का निधन हो जाने से भारत माँ ने एक अपना अनमोल रत्न खो दिया है।
प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह जी हर हिन्दुस्तानी के लिए प्रेरणा स्रोत थे।इस मौके पर कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी, श्याम सुन्दर सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशोक कुमार, नगीना चंद्रवंशी, डॉ० दिनेश कुमार, प्रो० आनंदलाल पाठक सहित दर्जनो लोगों ने देश के प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज हम लोग एक अनुभवी व प्रसिद्ध धावक को खो दिया है।
No comments:
Post a Comment