जिला कांग्रेस ने राहुल गांधी की जन्मदिन मनाई, मास्क, सैनिटाइजर व राशन खाद्य सामग्री का किया वितरण - City Channel

Breaking

Saturday, June 19, 2021

जिला कांग्रेस ने राहुल गांधी की जन्मदिन मनाई, मास्क, सैनिटाइजर व राशन खाद्य सामग्री का किया वितरण


*Wash 
Your Hands Regularly, Wear Your Masks Properly & Maintain Safe Distance*.


सिटी ब्यूरो राजीव रंजन के साथ संवाददाता राकेश कुमार की रिपोर्ट, 


जमुई : शनिवार को जिला कांग्रेस भवन में कोरोना काल को देखते हुए दो गज दूरी मास्क है बहुत जरूरी जैसे उद्देश्यों को लेकर चलते हुए जमुई जिला कांग्रेस की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई। 



वहीं मौके पर जन्मदिन के शुभ अवसर पर असहाय लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर व राशन खाद्य सामग्री वितरण किया गया। वहीं उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने की। जन्मदिन के अवसर पर अध्यक्ष श्री हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हम लोगों के लोकप्रिय नेता आदरणीय राहुल गांधी जी का आज जन्मदिन दिन हैै इस शुभ अवसर पर हमलोग मास्क, सैनिटाइजर के साथ राशन खाद्य का वितरण किया है।


 वहीं कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सह वार्ड कमिश्नर देवी जी, प्रधान महासचिव श्रीनिवास सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, नितेश्वर आजाद, चिंता देवी, दिलीप सिंह, कैलाश दास, जमुई प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, खैरा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, उदयशंकर झा, जिला दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, रामदेव, सुधीर सिंह, अशोक दास, मनोज उपाध्याय, मक्केश्वर जी, जिला कांग्रेस नेता प्रमोद मंडल, चमरू यादव आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

Pages