बिहार भाजपा के सबसे कम उम्र के वर्ग लेने वाले प्रशिक्षक बने निखिल - City Channel

Breaking

Sunday, February 14, 2021

बिहार भाजपा के सबसे कम उम्र के वर्ग लेने वाले प्रशिक्षक बने निखिल


21वीं सदी सोशल मीडिया का युग : निखिल सिंह

सिटी ब्यूरो राजीव रंजन की रिपोर्ट 

जमुई : निखिल कुमार ने भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वाधान में बिहार के सभी जिलों के मंडल में आयोजित होने वाले मंडल प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में वर्ग लेने वाले सबसे कम उम्र के प्रशिक्षक के रूप में सुमार हुए। ज्ञात हो कि निखिल कुमार जमुई के प्रसिद्ध अधिवक्ता सह विशेष लोक अभियोजक निरंजन कुमार सिंह के पौत्र तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल कुमार सिंह के पुत्र हैं। 


वह अभी गरसंडा मंडल के महामंत्री के दायित्व को भी बखूबी निभा रहे हैं। जमुई जिला के गरही मंडल,बरहट मंडल एवं गरसंडा मंडल में आयोजित मंडल के पदाधिकारियों के क्षमतावर्धन हेतु बिहार प्रदेश केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर वर्ग में निखिल कुमार ने सोशल मीडिया विषय पर वर्ग लिया। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों को काफी रोचक एवं सिलसिलेवार तरीके से बताया कि किस प्रकार आप अपने मंडल में होने वाले गतिविधियों एवं समस्याओं को कैसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के विभिन्न टूलो यथा फेसबुक, यूट्यूब, टि्वटर, इंस्टाग्राम आदि के प्रयोग एवं महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया।

उन्होंने संगठन को मजबूत करने में सोशल मीडिया के महत्व पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। निखिल के प्रस्तुति की सबसे बड़ी विशेषताएं यह रही कि उनके बातों को सभी पदाधिकारी पूरी एकाग्रता और ध्यान से सुनते दिखे। भाजपा सहकारिता मंच के प्रदेश संयोजक भास्कर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश भगत, जिला महामंत्री विनय पांडे, जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान, जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण, मंडल अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, राजेश सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय यादव, चंद्रवंशी समाज के जिला अध्यक्ष धनंजय चंद्रवंशी आदि वरिष्ठ नेताओं ने निखिल के वर्ग लेने की कला की सराहना की तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Pages