सिटी संवाददाता सोनो से पंकज बरनवाल की रिपोर्ट,
जमुई : भारतीय जनता पार्टी सोनो मंडल में 13 एवं 14 फरवरी को दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेरुखा के सभागार में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनो मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम सफल संचालन सोनो मंडल भाजपा महामंत्री भरत राय जी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्रपर पुष्पांजली एवम् दीप प्रजज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, कार्यक्रम प्रभारी साधना सिंह, जिला उपाधयक्ष परमानन्द सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रधानमंत्री जन कल्याण कारी योजना प्रचार- प्रसार अभियान के प्रदेश महामंत्री रणजीत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। सर्व प्रथम गीत व बंदे मातरम् गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भारतीय जनता पार्टी के इतिहास विषय पर भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने अपनी बात रखी। विचार परिवार विषय पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रशाद साह ने लोगों को समझाया। व्यक्तिव विकास विषय पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी। पिछले 6 वर्ष 2014 से 2020 तक के विकास को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश महामंत्री रणजीत सिंह ने अपना अनुभव साझा कर कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों को बतलाया।
हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना विषय पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी साधना सिंह ने कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बतलाया। 'भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व' विषय पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमानन्द सिंह द्वारा विंदुवार बतलाया गया। 'हमारी विचार धारा आज के भारत कि वैचारिक मुख्यधारा' विषय पर भाजपा नेत्री संगीता कुमारी द्वारा लिया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी शक्ति केंद्र प्रभारी प्रखंड के सभी पदाधिकारी के साथ संजय कुमार सिंह, श्रीकांत मंडल, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, जितेंद्र यादव, अखिलेश सिंह, भगवान भगत, अशोक तमोली, योगेन्द्र मालाकार, भरत राय, मनोज पाण्डेय, कामदेव सिंह, दिवाकर दुबे, शिवेंद्र शेखर सिंह, मनोज कुमार राय, नरेश यादव, मो० मुस्ताक अंसारी, चंदन साह सहित अन्य गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment