भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया गया प्रशिक्षण में सैद्धांतिक पाठ - City Channel

Breaking

Sunday, February 14, 2021

भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया गया प्रशिक्षण में सैद्धांतिक पाठ

सिटी संवाददाता अलीगंज से शशिशेखर सिंह मुन्ना की रिपोर्ट

दो दिवसीय परीक्षण वर्ग डेहरी गांव में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित बिहार प्रदेश अंतर्गत चन्द्रदीप मंडल प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 


उद्घाटन सत्र के  मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान ने जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर ने के बाद दीप प्रज्वलित  एवं वन्देमातरम गायन कर शुरुआत की गई। मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ने मुख्य अतिथि सोनेलाल पासवान को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

प्रथम सत्र की अध्यक्षता अलीगंज के भूत पूर्व मंडल अध्यक्ष गीता सिंह की अध्यक्षता में  हुई प्रथम सत्र की शुरुआत की गयी। मुख्य वक्ता सोनेलाल पासवान ने भाजपा के इतिहास एवं पंचायती राज के बारे में विस्तार पूर्वक परीक्षण वर्ग में अपनी  बातें रखी। द्वितीय सञ का सफल संचालन भाजपा नेता चन्द्रदीप परीक्षण वर्ग प्रभारी हरदेव सिंह ने की। दितीय सत्र की अध्यक्षता मंडल महामंत्री अरविंद सिंह की अध्यक्षता में की गई। दितीय सत्र मुख्य वक्ता युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित द्रारा दी गई।

तृतीय सत्र युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के द्रारा समापन सत्र भाजपा नेता हरदेव सिंह के द्रारा की गई ।वर्ग में उपस्थित भाजपा नेता सुरेंद्र पांडेय ,कृष्णमुरारी सिंह, अभिनाश कुमार, रंजीत सिंह, उमेश कुमार, महेश पांडेय, विजय कुमार, रामाशीष सिंह, सुरेश तिवारी, गणेश कुमार मंडल के सभी पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजक शक्तिकेन्द्र के प्रमुख सह प्रमुख एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages