सिटी संवाददाता अलीगंज शशिशेखर सिंह मुन्ना की रिपोर्ट
जमुई : चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी गांव में पूर्व मुखिया निरंजन सिंह हत्या कांड संख्या 77/20 के नामजद फरार आरोपियों के घर शनिवार को चंद्रदीप पुलिस ने अंचलाधिकारी अरविंद कुमार के मौजूदगी में हत्या कांड के नामजद फरार आरोपी शंभु सिंह, चंदन सिंह के घर पर कुर्की जब्ती ग्रामीणों के मौजूदगी में किया गया। और आरोपी के घर के समान व दरवाजा व अन्य समान कुर्क घर थाना लाया गया।
इस मौके पर थानाधयक्ष आदित्य कुमार, अवर निरीक्षक अमित कुमार, अंचलाधिकारी अरविंद कुमार के अलावे पुलिस जवान मौजूद थे। बता दें कि 29 दिसम्बर 2020 को अहले सुबह मार्निग वॉक कर घर लौट रहे कोलहाना पंचायत के पूर्व मुखिया निरंजन सिंह को घर के महज सौ गज दुरी पर रास्ते पूर्व से घात लगाये आधा दर्जन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। मृतक की पत्नी रूवि देवी के लिखित आवेदन पर चार नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था तब से सभी नामजद अभियुक्त फरार हैं।
No comments:
Post a Comment