सिटी संवाददाता चकाई से सुधीर कुमार यादव की रिपोर्ट
जमुई ; चकाई वायरलेस मैदान स्थित स्व. प्रदीप कुमार की समाधिस्थल के समीप भाजपा नेताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शनिवार को शुरुआत की गई। जिसका नेतृत्व चकाई भाजपा मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला महामंत्री विनय पांडेय ,मंडल प्रभारी संतु यादव, जेपी सेनानी अंगराज राय द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा भाजपा वरिष्ठ नेता अंगराज राय, धर्मवीर आनंद, श्यामसुंदर राय, संतु यादव, सुरेश चंद्र गिरी, विनय पांडेय द्वारा भाजपा के कार्यकलाप एवं इतिहास की जानकारी दी गई।
मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष संयोग केसरी, नरेश गुप्ता, अमित कुमार दुबे , बॉबी देवी, गीता देवी , ललिता देवी, मीना देवी, सुशीला देवी, संतोष पासवान, ओंकार वर्णवाल, राजेंद्र राय, डॉ0 विकास केसरी, केदार चौधरी, सुमन केसरी, अंकित कुमार, अंजू देवी, उर्मिला देवी, विमला देवी, बैजंती देवी, राज बिहारी शुक्ला, लीलू साह, भुनेश्वर यादव, जयप्रकाश सिंहा, कृष्ण मुरारी राय, संजीत राय, दिलीप विश्वकर्मा, रामकृष्ण आनंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment