सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में माँ वीणा वादिनी की आरती से वातावरण हुआ गुंजायमान, प्रतिमा विसर्जन का दौर जारी - City Channel

Breaking

Friday, February 19, 2021

सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में माँ वीणा वादिनी की आरती से वातावरण हुआ गुंजायमान, प्रतिमा विसर्जन का दौर जारी


सिटी संवाददाता अलीगंज से शशिशेखर सिंह मुन्ना की रिपोर्ट,

जमुई :अलीगंज प्रखंड में सरस्वती की पूजा बड़े ही हरषोउललास के साथ मनाया जा रहा है। मा वीणा वादिनी की आरती से इलाके के चहुंओर वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। विधा की देवी की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने बड़े ही हरषोउललास के साथ पुजा अर्चना किया।और अब विसर्जन का दौर जारी है। प्रखंड महना गांव गांव में भी बड़े श्रद्धा भाव से माता सरस्वती की पूजा किया जा रहा है। यहां के बच्चो के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पंडाल व डेकोरेशन की सजावट किया गया है। पूजा समिति के अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि इस बार भी शान्ति पूर्ण महौल में  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।और 19 फरवरी को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। बता दें यहां स्थानीय कलाकारों के द्वारा तीन दिनों तक कार्यक्रम कर अपनी कला दिखाते हैं। और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गान बजान किया जाता है।महना गांव पुरे ग्रामीणों के सहयोग से भव्य प्रतिमा बनाया जाता है। इस वर्ष भी भव्य पंडाल व माता सरस्वती की प्रतिमा बनाया गया है।इस बार हिमांशु कुमार पुजारी है। मौके पर दानी सिंह, बबलू सिंह, पिटु कुमार, संजय सिंह आदि ग्रामीणों के द्वारा कार्यक्रम में भर पूर सहयोग किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से प्रतिमा विसर्जन का दौर शुरू हो चुका है।

No comments:

Post a Comment

Pages