अदम्य साहस और वीरता की प्रति मूर्ति और देश के महानवीर योद्धा थे छञपति शिवाजी : शशिशेखर - City Channel

Breaking

Friday, February 19, 2021

अदम्य साहस और वीरता की प्रति मूर्ति और देश के महानवीर योद्धा थे छञपति शिवाजी : शशिशेखर


सिटी संवाददाता अलीगंज से शशिशेखर सिंह मुन्ना की रिपोर्ट,

जमुई : प्रखंड के अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता में देश के वीर योद्धा छञपति शिवाजी महाराज की जंयती मनायी गयी। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चिञ पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि छञपति शिवाजी महाराज अदम्य साहस, वीरता की प्रति मूर्ति और देश के महान वीर योद्धा थे। वे अपनी वीरता से दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। जिसका आज भी इतिहास गवाह है। सिकंदरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने कहा कि शिवाजी अदभुत शौर्य और असाधारण बुद्धिमता की गाथा देश देश वासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा ने कहा कि वे देश के लिए अपनी पुरी ताकत को लगा दिये थे,और दुश्मनों को झुकने पर विवश कर दिया था। महेश सिंह राणा ने कहा कि वे स्वराज के रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिये थे। पुरा देश सदैव याद करता रहेगा।वे देश के लिए कई ऐतिहासिक युद्ध कर जीत दर्ज किये थे। और देश के मान सम्मान बढाने का काम किये। उनकी अमर गाथा पुरे देश याद करता रहेगा। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुन्दर सिंह, किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा, चंद्रशेखर आजाद, शिक्षक अशोक कुमार, माकपा नेता कामरेड परमेश्वर यादव, धनेश्वर साव, जगदीश मांझी, नरेश यादव, वार्ड सदस्य उमेश यादव, अवधेश यादव के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Pages