सिटी संवाददाता अलीगंज शशिशेखर सिंह मुन्ना की रिपोर्ट,
जमुई : अलीगंज प्रखंड के दो पंचायत में पैक्स चुनाव शान्तिपूर्ण महौल में सोमवार को संपन्न हो गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी मो शमशीर मल्लिक ने बताया कि प्रखंड के पुरसंडा व मिर्जागंज पंचायत में पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव के लिए बनाये गये दो मतदान केन्द्रो पर मतदान कराया गया।
जिसमें 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।बता दें कि सोमवार को वोटिंग के लिए जिला प्रशासन के द्वारा दोनों मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इन्तजाम की गयी थी। और दोनों जगह शान्तिपूर्ण महौल में पैक्स चुनाव शान्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।
No comments:
Post a Comment