आशा पायल फाउंडेशन द्वारा दिया गया सहीवा को विदाई सामग्री - City Channel

Breaking

Wednesday, January 20, 2021

आशा पायल फाउंडेशन द्वारा दिया गया सहीवा को विदाई सामग्री


सिटी संवाददाता जमुई अजय कुमार सिन्हा की रिपोर्ट 

जमुई : जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत मन्जोष पंचायत के कोनन गाव के मो सफदर अंसारी की 20 वर्ष पुत्री सहिवा खातून की शादी जमुई प्रखंड निवासी मो० मेराज अंसारी के साथ हो रही है।
वहीं आशा पायल फाउंडेशन के द्वारा सहीवा खातून को विदाई सामग्री ट्रंक तोषक, रजाई, तकिया, बेडसीट, डिनर सेट, चुनरी, वर-वधू का वस्त्र एवं सिंगार सामान संस्था के जिला पदाधिकारी एवं संस्था के अध्यक्ष के हाथो दी गई। 
संस्था के पदाधिकारी विमल कुमार ने बताया कि आशा पायल फाउंडेशन वाल विवाह को रोकने हेतू जोर शोर से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।मौके पर अंजलि कुमारी, सरस्वती कुमारी एवं ग्रामीण लोग मौजूद थे। सभी ने इस नेक कार्य के लिए संस्था को धन्यवाद दिया।


No comments:

Post a Comment

Pages