सिटी ब्यूरो राजीव रंजन की रिपोर्ट
जमुई ; शनिवार को व्यवहार न्यायालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्मदिवस को जिला विधिज्ञ संघ ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष व महासचिव विपिन कुमार सिन्हा ने की।
वहीं यह कार्यक्रम जिला विधिज्ञ संघ द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर समारोह पूर्वक मनाई गयी। इस दौरान जिला विधिज्ञ संघ के सचिव विपिन कुमार सिन्हा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी के पराक्रम ही इतना मजबूत था कि उनके सामने अंग्रेजों का जीना मुहाल हो गया।
उन्होंने आजद हिन्द फौज की स्थापना कर अंग्रेजों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने का कार्य किया। जयंती समारोह के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा, अश्वनी कुमार यादव, अशोक कुमार सिन्हा, मुन्ना रावत, नरेश पांडेय के अलावे अन्य कई वरिष्ठ अधिवक्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment