कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में शोक - City Channel

Breaking

Thursday, August 13, 2020

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में शोक

अलीगंज संवाददाता : शशि शेखर सिंह मुन्ना

 कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के बुधवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन के समाचार मिलते ही जिले एवं अलीगंज प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओ में शोक की लहर फैल गई।

उनके आकस्मिक निधन पर ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के जमुई जिलाध्यक्ष समाजसेवी धर्मेद्र पासवान उर्फ गुरू जी ,अधिवक्ता सह युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना, महेश सिंह राणा,कांग्रेस के राज्य प्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रभुदयाल सिंह , ब्रह्मदेव सिंह, अवधेश यादव, श्याम सुन्दर सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नगीना चंद्रवंशी , अशोक कुमार सहित दर्जनो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे कुशल पार्टी प्रवक्ता थे और उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

No comments:

Post a Comment

Pages