चकाई के प्लस टू एसके उच्च विद्यालय में एनडीआरएफ ने कराया मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव के बताए तरीके - City Channel

Breaking

Monday, September 7, 2026

चकाई के प्लस टू एसके उच्च विद्यालय में एनडीआरएफ ने कराया मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव के बताए तरीके

चकाई के प्लस टू एसके उच्च विद्यालय में एनडीआरएफ ने कराया मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव के बताए तरीके

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार।

जमुई : बिहार विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सोमवार को चकाई प्रखंड स्थित प्लस टू एस.के. उच्च विद्यालय में 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल आयोजित किया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए सुरक्षा एवं बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए गए।

मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ टीम ने वज्रपात, डूबने, भूकंप और अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और त्वरित बचाव उपायों की जानकारी दी। टीम ने आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, बचाव और राहत कार्यों की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया।

छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य और सजगता से काम लेना चाहिए। मॉक ड्रिल के माध्यम से उन्हें आपात परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन और जोखिम न्यूनीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों एवं विद्यालय कर्मियों की आपदा से निपटने की क्षमता को मजबूत करना रहा। अधिकारियों के अनुसार, आपदा की स्थिति में सही समय पर सही कदम उठाने से जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

जिला प्रशासन की ओर से विद्यालयों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा के दौरान प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages