जनता दरबार में 11 फरियादियों ने रखी समस्याएं, अपर समाहर्ता ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश - City Channel

Breaking

Monday, September 7, 2026

जनता दरबार में 11 फरियादियों ने रखी समस्याएं, अपर समाहर्ता ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में 11 फरियादियों ने रखी समस्याएं, अपर समाहर्ता ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू की रिपोर्ट।

 जमुई। लोक-शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बालमुकुंद प्रसाद ने की।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 11 फरियादियों ने अपनी समस्याएं अपर समाहर्ता के समक्ष रखीं। उन्होंने सभी आवेदकों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और शिकायतों के समाधान को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अपर समाहर्ता ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन किया जाए। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी न्यायसंगत समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर और संवेदनशील है।

जनता दरबार में भूमि विवाद, भूमि निबंधन, सड़क निर्माण, राशन कार्ड जारी करने एवं संशोधन, बंदूक अनुज्ञप्ति, लोक स्वास्थ्य और साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए।

प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा शिकायतों के निपटारे में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत कोषांग सह उप निर्वाचन पदाधिकारी, जमुई, आईटी मैनेजर सहित अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन के अनुसार, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजनों के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages