सोनो के औरैया स्कूल परिसर में संत निरंकारी मिशन ने लगाए 100 पौधे - City Channel

Breaking

Sunday, August 23, 2026

सोनो के औरैया स्कूल परिसर में संत निरंकारी मिशन ने लगाए 100 पौधे

सोनो के औरैया स्कूल परिसर में संत निरंकारी मिशन ने लगाए 100 पौधे

‘वननेस वन—प्रकृति के साथ समरसता’ अभियान के छठे चरण के तहत हुआ पौधरोपण, 3 से 5 वर्षों तक होगी पौधों की देखरेख

सोनो। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को सोनो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय औरैया परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। मिशन के ‘वननेस वन—प्रकृति के साथ समरसता’ अभियान के छठे चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम में करीब 100 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लगाए गए पौधों को संरक्षित कर उन्हें विकसित करना और भविष्य में एक हरित क्षेत्र तैयार करना बताया गया। मिशन की ओर से पौधों की नियमित देखरेख पर भी जोर दिया गया।

3 से 5 वर्षों तक होगी पौधों की देखरेख

कार्यक्रम की अध्यक्षता संत निरंकारी मिशन के जमुई जिला संयोजक ओंकार दास ने की। उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखते हुए पेड़ के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों की तीन से पांच वर्षों तक नियमित देखरेख की जाएगी, ताकि वे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें।

सेवादल की टीम ने लिया हिस्सा

अभियान में सेवादल संचालक चन्द्रिका चौधरी के नेतृत्व में सेवादल के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सदस्यों ने पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर वार्ड प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, शिक्षक राजीव दास, नंदन यादव सहित संत निरंकारी मिशन के सेवादल सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages